वैशाली- करंट लगने से माँ बेटी की एकसाथ दर्दनाक मौत!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

वैशाली। बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल पकड़ी गांव में करंट लगने से मां बेटी की दर्दनाक मौत हो गई है। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। हालांकि की परिजनों द्वारा तुरंत सदर अस्पताल हाजीपुर लाया गया डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

मृतका मां बेटी की मौत हुई है। माइल पकड़ी गांव निवासी अनिल चौधरी के पत्नी संगीता देवी (40) और उन्हीं के पुत्री प्रियंका कुमारी (18) वर्षीय बताई गई है जो तीन बहन दो भाई में दूसरी है और वो BA पार्ट वन में पढ़ाई करती थीं। प्रियंका स्नान करने के दौरान गिला कपड़े को सुखाने के लिए टांगने गई थी। तभी बिजली पोल से लटके नंगे तार से स्पष्ट कर गए थे। तभी करंट की चपेट में आ गया था।

पहले करंट प्रियंका कुमारी को लगी। जैसे ही लोगों की नजर पड़ी तो शोरगुल हुआ और मां खाना बनाने छोड़कर बेटी को बचाने गई थी तभी उसकी मां संगीता देवी भी करंट के चपेट में आ गई थी। और दोनों मां बेटी की मौत हो गई। मृतका संगीता देवी के पति मजदूर है, मृतका संगीता देवी के तीन लड़की और दो लड़का है किसी की शादी नहीं हुई है। सभी फिलहाल पढ़ाई करता है।

इस घटना के संबंध में मृतका के पति अनिल चौधरी ने कहा कि बेटी स्नान करने कुवां पर गई थी। इसी दौरान कपड़े टांगने के दौरान करंट लग गया शोरगुल होने पर पत्नी को कुछ समझ नहीं आया और उसे हटाने गई थी तभी वो भी करंट के चपेट में आ गई थी।

घटना के संबंध में बिदुपुर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि करंट लगने से मां बेटी की मौत हुई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें