S.M कॉलेज की छात्राओं ने मनाया शिक्षक दिवस!

SHARE:

निभाष मोदी, भागलपुर

आज एस.एम. कॉलेज, भागलपुर के जीएफ हॉल में राजनीति विज्ञान विभाग की छात्राओं के द्वारा शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया! आज के इस कार्यक्रम में राजनीतिक विज्ञान विभाग की सभी शिक्षक व शिक्षिकाओ को छात्राओं ने सम्मानित किया एवं इस कार्यक्रम के तहत राजनीतिक विज्ञान विभाग की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, जिसमें कविता, स्पीच आदि थे ,साथ ही साथ उन्होंने यह कार्यकाल किस तरह से बिताया उस पर भी प्रकाश डाला !इस कार्य की शिक्षक दिवस कार्यक्रम को लेकर सभी छात्राएं काफी उत्साहित दिखी! सुंदरवती महिला महाविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग की हेड ऑफ द डिपार्टमेंट मधु ने भी कहा की छात्राओं ने हम लोगों का मन खुश कर दिया, वाकई उनकी यह उत्साह काफी सराहनीय है ,उनका शिक्षक दिवस बनाने का कार्य व तरीका बहुत ही अच्छा लगा! मैं सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं और सदैव जब भी छात्राओं को जरूरत पड़ेगी हम सभी तन मन से छात्राओं के साथ हैं ,साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित थे सुंदरवती महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रोफेसर रमन सिन्हा जी एवं
डॉ दीपक कुमार दिनकर
असिस्टेंट प्रोफेसरराजनीति विज्ञान विभाग एस.एम. कॉलेज, भागलपुर के अलावे कई शिक्षक गण एवं सभी राजनीतिक विज्ञान विभाग की छात्राएं।

Join us on:

Leave a Comment