भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

परिवहन विभाग द्वारा संचालित योजनाओ के क्रियान्वयन में और तेज़ी लाने की आवश्यकता पर दिया गया बल!
प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में सवारी वाहन के स्थाई परमिट हेतु प्राप्त नौ आवेदनों एवं अस्थाई परमिट हेतु प्राप्त दो आवेदनों के सम्बंध मे विचार किया गया।परमिट हेतु प्राप्त आवेदनों के संदर्भ में सम्यक विचारोपरांत यथोचित निर्णय लिया जायेगा।प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा बैठक के दौरान परिवहन विभाग द्वारा संचालित योजना यथा:मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना एवं संदर्भित योजना अंतर्गत एम्बुलेंस क्रय के तहत निर्धारित लक्ष्य को वर्तमान वर्ष के अक्टूबर माह तक अनिवार्य रूप से प्राप्त करने का निदेश जिला परिवहन पदाधिकारी भागलपुर एवं बांका को दिया गया है।समीक्षा क्रम में आयुक्त महोदय ने ओवरलोडेड वाहनों एवं परमिट जांच हेतु सघन जांच अभियान के सतत क्रियान्वयन एवं RC,KMS से संबंधित लंबित मामलों को अविलंब निष्पादित करने का निदेश दिया है।
बैठक में आयुक्त के सचिव,अपर समाहर्ता,प्रमंडलीय प्रबंधक,बिहार राज्य पथ परिवहन निगम,जिला परिवहन पदाधिकारी, भागलपुर/बांका एवं उप निदेशक(जनसंपर्क) उपस्थित थे।




