एलबेंडाजोल की गोली खाने से दो दर्जन से ज्यादा स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबियत!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

विद्यालय के दो दर्जन से अधिक बच्चों की तबीयत एलबेंडाजोल की गोली खाने से बिगड़ी,इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड अंतर्गत महिषाम पंचायत स्थित कपड़फोरा विद्यालय के दो दर्जन से अधिक बच्चे को पैंट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बताय जा रहा है कि बच्चों को एलबेंडाजोल टैबलेट खाने के बाद तबियत बिगड़ी। बच्चों में पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। आनन-फानन में बच्चों को मधेपुर पी एच सी इलाज के लिए लाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक ने सभी बच्चों का प्राथमिक इलाज कर घर भेज दिया। बच्चों ने बताया कि सुबह प्रार्थना के बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक ने सभी बच्चों को खाने के लिए एलबेंडाजोल टैबलेट की गोली दिए। जिस के बाद एम डी एम की ख़ान दोपहर साढ़े बारह बजे बच्चों को दिया गया। जिस के एक घंटा बाद बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते विद्यालय परिसर में कुछ देर के लिए उहापोह की स्थिति कायम हो गई। लेकिन बिना देर किए सभी बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जिन बच्चों में शिकायत देखा गया उन में सचिन कुमार 10 वर्ष, सुविता कुमार 10 वर्ष, उर्मिला कुमारी 10 वर्ष, रुचि कुमारी 12 वर्ष, कैलाश कुमार 10 वर्ष, प्रियंका कुमारी 6 वर्ष, अन्नू कुमारी 7 वर्ष, शिवानी कुमारी 8 वर्ष, संगीता कुमारी 7 वर्ष, आंचल कुमारी 10 वर्ष, विपिन कुमार 8 वर्ष, सोनू कुमार 8 वर्ष, विवेक कुमार 10 वर्ष, निधि कुमारी 7 वर्ष, नेहा कुमारी 10 वर्ष, रीतेश कुमार 7 वर्ष, अर्जुन राम 7 वर्ष, आदर्श कुमार 7 वर्ष, करण राम 8 वर्ष, रोहन कुमार 6 वर्ष, अंकुश कुमार 7 वर्ष, अनोज कुमार 8 वर्ष, मनीष कुमार 8 वर्ष, सोमन कुमार 8 वर्ष, अंजली कुमारी 8 वर्ष, आनंद कुमार 7 वर्ष, अनंत कुमार 8 वर्ष सामिल है।

Leave a Comment

और पढ़ें