रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा जयनगर क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी परसा के जवानों ने 06 मार्च 2025 को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में नेपाल से भारत तस्करी कर लाई जा रही अवैध शराब और एक बाइक को जब्त किया है।
ये कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 297 से लगभग 30 मीटर अंदर भारत की तरफ, समय लगभग 1245 बजे आपने ड्यूटी के दौरान नेपाल से भारत तस्करी करने के क्रम में। नेपाल निर्मित सोफी देशी शराब 570 बोतल, 300 एम एल का, एक टीवीएस स्टार सिटी बाइक एक भारतीय नागरिक राम बरन राम, 31 वर्ष लगभग, पिता महेंद्र राम, गांव बेनीपट्टी जिला, मधुबनी को एस एस बी के पार्टी कमांडर, मुख्य आरक्षी एवं 3 अन्य जवानों की टीम ने धर दबोचा। जिसे आवश्यक पुछताछ के बाद
जब्त की गई शराब की बोतलें, बरामद बाइक एवं गिरफ्तार तस्कर को पुलिस स्टेशन माधवपुर को सौंपने की प्रक्रिया किया जा रहा था।
48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
हरेंद्र सिंह कार्यवाहक कमांडेंट 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर ने कहा है कि यह अभियान तस्करी गतिविधियों पर लगाम लगाने और राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।




