उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मेगा एमएसएमई कैंप का उद्घाटन, करीब 40 करोड़ रुपए के लोन वितरित!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

लोकेशन: दानापुर

बाइट: सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री
रणजीत सिंह, क्षेत्र प्रमुख यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज दानापुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित मेगा एमएसएमई आउटरीच कैंप का उद्घाटन किया। इस दौरान जीविका दीदी समूह, एमएसएमई और अन्य सेक्टर के लिए करीब 40 करोड़ रुपये के लोन वितरित किए गए।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाएं न केवल महिलाओं के विकास में सहायक हैं, बल्कि छोटे उद्यमियों को भी आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख रंजीत सिंह ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार बैंक बड़े स्तर पर वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 2 लाख से लेकर 2 करोड़ रुपये तक की राशि बिना किसी कॉलेटरल के दी जा रही है, जिससे वे अपने व्यवसाय को मजबूत बना सकें।

इस कैंप के तहत कई लाभार्थियों को लोन वितरित किए गए, जिससे वे अपने व्यवसाय और उद्यम को आगे बढ़ा सकें। सरकार और बैंकिंग सेक्टर की यह पहल आत्मनिर्भर भारत अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें