चंदन सिंह पर पैसे मांगने और गोली चलाने का आरोप गलत- अमित सिंह, प्रदेश अध्यक्ष करणी सेना!

SHARE:

रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!

करणी सेना के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह उज्जैन ने गया शहर के नवागढ़ी निवासी चंदन सिंह पर पैसे मांगने और रिवाल्वर से गोली चलाने का आरोप गलत और निराधार बताया है। प्रदेश अध्यक्ष अमित सिंह उज्जैन का कहना है की हकीकत यह है कि, विगत 5 फरवरी को आरोप लगाने वाले नवीन शर्मा, राजू सिंह पीड़ित चंदन सिंह के घर पर आए और गालीगालोज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे फिर देखते-देखते उसके साथ लगभग 25 लोग जमा हो गए औरएक गोली चलाते हुए चंदन सिंह के घर का दरवाजा पीटने लगे फिर चंदन सिंह को अपने साथ सामने के दुकान के पास जबरदस्ती ले गए और बैठा दिया फिर उसके हाथ में रिवाल्वर थमा कर पुलिस से पकड़वा दिया है जो CCTV में कैद हो गया है और फिर दर्शा दिया गया है कि चंदन सिंह पैसे की मांग कर रहा है जबकि यह सालासर गलत है हकीकत है कि चंदन सिंह सामाजिक सरोकारों से जुड़े काफी सक्रिय समाजसेवी है। किसी भी प्रकार का उन पर पूर्व से भी कोई केस नहीं दर्ज है इसी के खुन्नस में नवीन शर्मा व अन्य उस पर हमला किया है और पुलिस से पकड़वा दिया है।प्रेस वार्ता में करणी सेना के सदस्य हनी सिंह, सोनू सिंह, कुंदन सिंह व अन्य शामिल थे। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है।
बाइट – अमित सिंह उज्जैन बिहार प्रदेश अध्यक्ष करणी सेना
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें