:- रवि शंकर अमित!
शनिवार से लापता व्यक्ति का शव कुएँ से बरामद
– शनिवार से लापता व्यक्ति का शव कुएं में पड़ा मिला, परिजन हत्या की आशंका जता रहे। मोकामा थाना के कान्हाईपुर की घटना!
बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना अंतर्गत कन्हाईपुर गांव के नजदीक टाल क्षेत्र में कुएं से एक व्यक्ति का शव मिला है। बताया जा रहा है कि वह शनिवार से लापता था। मृतक गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी का काम करता था।शनिवार क़ो वह घर से खेत के कार्य के लिए निकला था लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने लगे और फिर टाल में स्थित कुएं में शव मिला, जिसे पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक की पहचान कन्हाईपुर निवासी 30 वर्षीय लल्लू कुमार (30) के तौर पर हुई है।
मृतक के भाई त्रिपुरारी महतो ने बताया कि 3 दिन पूर्व से वह लापता था। रविवार को मृतक की पत्नी के द्वारा लालू महतो के घर नहीं लौटने की सूचना दी गई। जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से उसकी खोजबीन की गई। कुएं के पास मृतक की चप्पल मिली जिससे संदेह हुआ, फिर कुएं में शव पड़ा मिला। शव को कपड़े में पत्थर बांधकर कुएं में फेंका गया था।
बाढ़ ASP राकेश कुमार ने बताया कि मोकामा थाना के टाल क्षेत्र में स्थित कुएं में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव देखकर प्रतीत होता है की दो दिन पहले उसकी मृत्यु हुई है। 1 मार्च को मृतक की पत्नी के द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट मोकामा थाना में दर्ज करवाई गई थी। जिसे प्रथम दृष्टया अपहरण का मामला मानते हुए एफआईआर दर्ज की गई थी। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। साक्ष्य संग्रह कर अग्रिम विधिसम्मत कार्यवाई की जा रही है!
Byte :- राकेश कुमार ASP बाढ़
Byte :- मृतक का भाई