अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । दरअसल छौराही थाना क्षेत्र के पीरनगर गांव के स्टेट बोरिंग के बगल पानी में एक सड़ी गली अवस्था में युवक का शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर छौराही थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर बाद गांव के लोग बोरिंग के तरफ गए तो बोरिंग के पानी में एक युवक का शव पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि 1 सप्ताह पहले युवक की हत्या करने के बाद शव को पानी बोरिंग के पानी में फेंक दिया गया है । फिलहाल पुलिस युवक की पहचान कराने में जुटी है। युवक की पहचान होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवक कौन है और इसकी हत्या किसने और क्यों की है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें