आशा कार्यकर्ताओं से लदी ऑटो पलटने से सभी जख्मी, एक की मौत!

SHARE:

ऋषिकेश कुमार

नालंदा । बख्तियारपुर पटना हाईवे पर जगदंबा स्थान के समीप ऑटो पलट जाने से बिहार  शरीफ सदर अस्पताल की आशा कार्यकर्ता मीना देवी कि मौत हो गयी जबकि अन्य पांच आशा कार्यकर्ता जख्मी हो गयी |  बताया जाता है कि तीज को लेकर बिहार शरीफ से ऑटो पर सवार छह  आशा कार्यकर्ता बैकटपुर स्नान करने जा रही थी | इसी बीच बख्तियारपुर पटना हाईवे पर जगदंबा स्थान के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उनकी ऑटो को चकमा दे दिया जिससे अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई जिसमें सभी आशा कार्यकर्ता जख्मी हो गई |  सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां मीना देवी को  मृत घोषित कर दिया गया |  उसके बाद आशा कार्यकर्ताओं के चित्कार  से पूरा अस्पताल गमगीन हो गया | यही नहीं कई कार्यकर्ता बेहोश होकर गिर पड़ी | 

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें