नासा के अनुभवी माइक मासिमिनो ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्रों के साथ की बातचीत!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!


उन्होंने प्रयोगशालाओं का जायजा लिया, भारत के चंद्र मिशन की प्रशंसा की, पीएम श्री स्कूल के दौरे के समय जीरो ग्रेविटी के अनुभव साझा किए

प्रविष्टि तिथि: 27 FEB 2025 4:22PM by PIB Delhi

नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री श्री माइक मैसिमिनो ने आज नई दिल्ली में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्रों से बातचीत की। श्री मैसिमिनो ने विद्यालय की सुविधाओं का भी जायजा लिया, जिसमें एआर-वीआर लैब, अटल टिंकरिंग लैब, भाषा प्रयोगशाला आदि शामिल हैं।

छात्रों से बातचीत करते हुए, श्री मैसिमिनो ने भारत के चंद्रयान-3 मिशन की प्रशंसा की। उन्‍होंने न केवल भारत के लिए बल्कि वैश्विक अंतरिक्ष समुदाय के लिए इसके महत्व पर जोर दिया। उन्होंने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कैसे यह उपलब्धि वहां बसने के लिए आवश्यक जल स्रोतों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर सकती है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने भविष्य के अंतरिक्ष कार्यक्रमों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर जोर दिया।

Join us on:

Leave a Comment