बिहार कैबिनेट ने लगभग 146 एजेंडो पर लगाई मुहर,क्रियान्वयन के लिये 50 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न । मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में हुई बैठक। कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर। आज कैबिनेट की बैठक में प्रगति यात्रा के दौरान दक्षिण बिहार के जिलों में की गई घोषणाओं से संबंधित कुल 120 योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई। दक्षिण बिहार के घोषणाओं से संबंधित 123 योजनाओं की विभाग स्तर से पूर्व में ही स्वीकृति दी जा चुकी है। इन योजनाओं की कुल राशि 30 हजार करोड़ रूपये है। इसके पूर्व उत्तर बिहार की कुल 187 योजनाओं के लिए 20 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति पिछली कैबिनेट की बैठक में दी जा चुकी है। इस प्रकार मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए कुल 50 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति कैबिनेट द्वारा प्रदान कर दी गई है।

Join us on:

Leave a Comment