रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार!
-जमुई यूपी के प्रयागराज से कुंभ स्नान कर अपने परिवार के साथ जमुई लौट रहे चिकित्सक का स्कॉर्पियो कैमूर के पास सड़क किनारे कंटेनर से टकरा गई। जिसमें चिकित्सक के उसकी बहन और 18 वर्षीय पुत्र सहित तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। मृतक की पहचान जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत हांसडीह निवासी पशु चिकित्सक डॉ. महेश राय (46) उसकी बड़ी बहन लखीसराय जिले के एटा संग्रामपुर निवासी मीरा देवी (50) पुत्र अमित कुमार( 18) के रूप में की गई है। जबकि इस दुर्घटना में उसकी पहली पत्नी मीना देवी तथा भगिनी (22) सोनी कुमारी व उसके ससुराल के रहने वाले झारखंड धनबाद के सिंदरी निवासी (55) सूची देवी (52) चालक मोहम्मद कौसर, (35 ) सुधा देवी शामिल है।




