पीएम के आगमन क़ो लेकर एलर्ट के बीच, भागलपुर में एक शख्स की गोली मार कर हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट- निभाष मोदी!

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एक तरफ पूरी पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड में, वही भागलपुर में अपराधी बेखौफ, चली गोलियां, एक की मौत

एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भागलपुर आगमन को लेकर पूरा प्रशासन हाई अलर्ट मोड में है…चारों तरफ नाकेबंदी है….इतना ही नहीं भारत सरकार और बिहार सरकार के दर्जनों मंत्री गण भागलपुर में मौजूद है…..फिर भी अपराधियों का मनोबल चरम पर है,

टीएनबी कॉलेज के तृतीय वर्ग कर्मी प्रभु नारायण मंडल की रविवार रात तकरीबन 10:00 बजे हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई…सूचना मिलते ही मृतक के परिवार से लेकर आसपास के लोग सदर अस्पताल पहुंचने लगे. …सदर अस्पताल में मृतक के भतीजे ने बताया कि प्रभु जिला स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी भी था….वह सद्भावना कप में महेंद्र सिंह धोनी के साथ क्रिकेट भी खेल चुका था….हथियारोपित संजीव 8 साल पहले अरुण मंडल पर गोली चलाने मामले में जेल भी जा चुका है…उस समय प्रभु ने संजीव झां की पिटाई भी की थी ….आरोपित संजीव झा लाॅ का छात्र है।

वही प्रत्यक्षदर्शी सत्यम कुमार ने बताया कि भारत पाकिस्तान क्रिकेट मैच खत्म होने के बाद प्रभु अपने क्वार्टर में उनके साथ बातचीत कर रहा था तभी पीछे के क्वाटर में रहने वाला संजीव झा वहां पहुंचा और पिस्टल निकाल कर प्रभु के सीने में गोली दाग दी , तभी मैंने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रभु की हत्या के बाद पुलिस में मामले की छानवीन शुरू कर दी, इस वारदात को टीएनबी कॉलेज के बगीचे को लेकर 12 लाख बकाया से भी जोड़ा जा रहा है….पुलिस मामले को लेकर प्रभु के दोस्त सत्यम और आरोपित व्यक्ति से पूछताछ कर रही है ….वही संजीव झां की तलाश में डीएसपी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय और ततारपुर पुलिस ने देर रात तक कई ठिकानों पर छापेमारी की।

मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वही शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वही सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि हम लोग पूरे शहर को नाकेबंदी में तब्दील कर रखे हैं फिर भी ऐसी घटना सही नहीं है गोलीबारी में एक प्रभु नाम के व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई है हम लोग छानबिन में जूटे हैं सीसीटीवी कैमरे की भी तलाशी ली जा रही है विश्वविद्यालय थाना तातारपुर थाना भी छनबीन में जुटि है।

Join us on:

Leave a Comment