रिपोर्ट- अमित कुमार!
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में विपक्ष है कहां। विपक्ष को अपनी जो जिम्मेवारी का निर्वाहन होना चाहिए वह नहीं निभा पा रहे हैं। ट्वीट करने से और पेपरबाजी करने के साथ ब्यानबाजी करने से विपक्ष नहीं हो जाता है।
-भागलपुर में 24 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर रविवार को उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा मुंगेर पहुंचकर नगर निगम क्षेत्र में लोगों के घर जाकर आमंत्रण कार्ड दिए। इस दौरान विधायक प्रणव कुमार, भाजपा के पद्रेश कार्य समिति सदस्य संजीव मंडल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने शहर के बेकापुर, किराना पट्टी, मुख्य बाजार और बस स्टेंड रोड में आमंत्रण कार्ड वितरण करने के बाद भागलपुर के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर मीडिया को संवोधित करते हुए कहा कि भाजपा हमेंशा हर जिम्मेवारी को निभाने के लिए खड़ा रहती है। देश के प्रधानमंत्री का भागलपुर की धरती पर आना और किसानों के लिए सम्मान निधी के तहत सम्मान और रोजगार का सृर्जन करना देश के लिए गौरव की गात है। इसी को लेकर भागलपुर में आयोजित पीएम के कार्यक्रम में लोगों के आगमन के लिए शहर के लोगों को, जिले वासियों को आमंत्रण प्रधानमंत्री ने किया है। जिसे लेकर घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रण पत्र दिया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम का कार्यक्रम एतिहासिक होगा। वहीं उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में विपक्ष है कहां। विपक्ष को अपनी जो जिम्मेवारी का निर्वाहन होना चाहिए वह नहीं निभा पा रहे हैं। ट्वीट करने से और पेपरबाजी करने के साथ ब्यानबाजी करने से विपक्ष नहीं हो जाता है। विपक्ष परिवारवादी, वंसवादी जमीदारी बढ़ाने की एक जामात है जो अपने सत्ता सुखभाेग के लिए लोगों तक भ्रम और उन्माद का वातावरण पैदा करते हैं। मौके पर भाजपा जिला प्रभारी विपीन सिंह, जिलाध्यक्ष अरुण कुमार पोद्दार, प्राण रंजन विकास, कृष्णा मंडल, आशुतोष पासवान, संतोष पोद्दार, विनोद मंडल, सुमेधा आर्या सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।
बाइट- विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री