भागलपुर से धीरज शर्मा की रिपोर्ट

पूर्वी बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल भागलपुर का जेएलएनएमसीएच अस्पताल जहां व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं, हालांकि अस्पताल अधीक्षक वह अन्य कर्मी हमेशा यह दावा करते हैं कि मायागंज अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा मिलती है, पर बुधवार की देर रात इमरजेंसी के मुख्य दरवाजे पर मेडिकल वेस्टेज पड़ा मिला जबकि अभी कोरोना का समय चल रहा है उसके बावजूद अस्पताल परिसर में जहां-तहां मेडिकल वेस्टेज मास्क व अन्य उपकरण बिखरा पड़ा मिला, ऐसे में कोरोनावायरस को हरा पाना कहां तक संभव होगा। बात यहीं खत्म नहीं होती यहां मरीजों को फर्श पर ही सुला कर इलाज कराया जाता है और तो और महिला को स्लाइन चल रहा है और महिला के पुत्र स्लाइन हाथ में पकड़ खड़े हैं यह सारी चीजें आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं यह है पूर्वी बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल मायागंज|




