अरविंद कुमार

मोतिहारी के तुरकौलिया प्रखंड के जयसिंहपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 9 के ग्रामीणो ने घटिया सड़क निर्माण को लेकर बिरोध प्रदर्शन किया। साथ ही आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया. विरोध कर रहा है ग्रामीण प्रवीण कुमार कामेश्वर कुमार सुनील कुमार विद्यानंद राय नागेश्वर राय अमरेंद्र कुमार अमोद कुमार नितेश कुमार अर्जुन कुमार अनिल कुमार सतीश कुमार सुरेंद्र पासवान लगन राय गोपीचंद पासवान नौशाद अहमद सुरेश बैठे छोटे लाल यादव योगेंद्र साह आदि ग्रामीणों ने बताया कि जयसिंहपुर पूर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 9 में जामुन माझी घर से पैक्स गोदाम चिलराव मिट्टी भराई का कार्य केवल कागज में 1 वर्ष पूर्व मे कर राशि का उठाव भिन्न-भिन्न मजदूरों के नाम पर कर लिया गया है। साथ ही निवर्तमान मुखिया कुसुम देवी के द्वारा कराए जा रहे PCC में घटिया किस्म के सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही योजना के शिलापट्ट लगाए बीना ही कार्य कराया जा रहा है जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्य को रोक दिया. उक्त ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि मुखिया कुसुम देवी द्वारा उनलोगों को पैसा का प्रलोभन भी दिया जा रहा है.




