अपराधियो ने युवक की हत्या कर शव को फेंका!

SHARE:

अरविंद कुमार

शाम में साइकिल से घर से निकला था सिकंदर।

मोतिहारी में अपराध व अपराधियो के हौसले इस कदर बुलंद है कि यहां रोज़ाना कोई न कोई हत्या की घटनाएं लगातार प्रकाश में आ रही है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है ।यूँ कहे कि अपराधियों के बढ़ते हौसले के कारण लोगो का अब पुलिस से एकबाल खत्म हो रहा है ।हत्या लूट व अन्य अपराधों से अब ये जिला त्राहिमाम कर रहा है लेकिन कोई देखने सुनने वाला नही ।

ताज़ा मामला मोतिहारी के पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के ढेकहा गांव की है जहां कल रात्रि फिर एक युवक की हत्या कर अपराधियो ने उसके शव को सरेह में फेंक दिया था ।।मृतक ढेकहा के ही 30 वर्षीय सिकंदर पासवान है जो कल शाम साईकल से निकला था और देर रात तक वो वापस नही लौटा तो परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन के बाद ये पता लगा की उसका शव गांव के सरेह में फेंक दिया गया है ।परिजनों ने आपसी दुश्मनी में युवक की हत्या का आरोप लगाया है वही घटना की सूचना पर पिपरा कोठी पुलिस ने शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर सदर अस्पताल मोतिहारी लायी है जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है ।

घटना के बाद जहां गांव में दहशत का माहौल है वही मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।पुलिस हत्या व दुर्घटना दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment