मोदी सरकार की नीतियां जनता की पहली पसंद:डॉ. दिलीप जायसवाल!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

:- रवि शंकर अमित!

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का चौथा चरण शुरू, खगड़िया में कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब, घटक दलों के अध्यक्षों ने बताया एकजुटता की ताकत

डॉ. दिलीप जायसवाल ने खगड़िया में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित, दिए बड़े संदेश

NDA कार्यकर्ताओं की मेहनत से बिहार में फिर बनेगी सुशासन की सरकार : डॉ. दिलीप जायसवाल

मोदी सरकार की नीतियां जनता की पहली पसंद:डॉ. दिलीप जायसवाल

बिहार में विकास और सुशासन ही NDA का संकल्प” :डॉ. दिलीप जायसवाल

2025 विधानसभा चुनाव में NDA बनाएगा नया इतिहास:डॉ. दिलीप जायसवाल

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बना विश्वगुरु :डॉ. दिलीप जायसवाल

NDA एकजुट है, बिहार में विकास की यात्रा नहीं रुकेगी :डॉ. दिलीप जायसवाल

कार्यकर्ताओं का जोश एनडीए की ताकत: डॉ. दिलीप जायसवाल

कार्यकर्ता सम्मेलन से कार्यकर्ताओं का मनोबल ‘हाई’: डॉ. दिलीप जायसवाल

घटक दलों की दीवारें अब गौण हो चुकी हैं: डॉ. दिलीप जायसवाल

कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव के परिणाम अभी ही बता दिया: उमेश सिंह कुशवाहा

बिहार में एनडीए के सुशासन को जनता का मिलता रहा है समर्थन: राजू तिवारी

बिहार आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर: अनिल सिंह

राजद काल के शासनकाल को बिहार की जनता नहीं भूल सकती: मदन चौधरी

पटना, 15 फरवरी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कार्यकर्ता सम्मेलन के चौथे चरण की शुरुआत आज खगड़िया से हुई। चौथे चरण के कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत में एनडीए कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखा और एनडीए के पांचों घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने इन उत्साहित कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एकजुटता की ताकत का एहसास कराया।

एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने खगड़िया के मथुरापुर मैदान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं को प्रदेश में 225 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कराने का संकल्प दिलाया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मथुरापुर मैदान में उमड़ा कार्यकर्ताओं के जनसैलाब में जोश ही एनडीए की ताकत है।

उन्होंने कहा कि तीन चरणों के दौरान प्रदेश के करीब आधे जिलों में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जा चुका है। जिन-जिन जिलों में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुए हैं, वे सभी अभूतपूर्व सफलता हासिल कर चुके हैं। इन सम्मेलनों ने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाया है और यह साफ कर दिया है कि घटक दलों के बीच की दीवारें अब गौण हो चुकी हैं।

इस एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के अलावा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से भाग लिया।

भाजपा अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि एनडीए कार्यकर्ताओं की मेहनत से बिहार में फिर से सुशासन की सरकार बनेगी और बिहार के विकास की गति और तेज होगी। मोदी सरकार की नीतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हाल में हुए कई चुनावों से स्पष्ट है कि मोदी सरकार की नीतियां जनता की पहली पसंद है।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए के संकल्प बिहार में विकास और सुशासन रहा है और भविष्य में भी यही रहेगा। एनडीए गठबन्धन के लोगों की प्राथमिकता बिहार के विकास की रही है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में न केवल एनडीए की जीत होगी बल्कि हम एक नया इतिहास बनाएंगे।

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि आज अमेरिका जैसे देश के राष्ट्रपति हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कुर्सी आगे बढ़ाता है। आज देश की प्रतिष्ठा दुनिया मे बढ़ी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बन रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अब केवल एनडीए के सिपाही हैं और वे इसी रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है, एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगी और विजयी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र देते हुए भरोसा दिया कि बिहार के लोग भी विकास बाधित करने का कोई मौका नहीं देंगे।

इधर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह कार्यकर्ताओं का यहां जन सैलाब उमड़ा है, वह चुनाव के पहले ही एनडीए की जीत पर मुहर है। उन्होंने कहा कि इसे विपक्ष को भी समझ लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के अंदर हुए विकास की चर्चा आज देश में हो रही है। एक तरफ जहां महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है, वहीं युवाओं को रोजगार देने की योजना सफल हो रही है। नीतीश कुमार ने जितना बिहार में काम किया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए, वह कम है।

इधर, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि बिहार में एनडीए के सुशासन को लगातार जनता का समर्थन मिला है और आगे भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछला लोकसभा चुनाव और हाल में ही हुए उप चुनाव परिणाम इसके संकेत हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले चुनाव में फिर से एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी।

हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि बिहार आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। एनडीए सरकार की विकास नीतियों को जनता का समर्थन लगातार मिल रहा है। बिहार की जनता कभी भी महागठबंधन की सरकार नहीं बनने देगी। उन्होंने कहा कि राजद की सरकार और एनडीए की सरकार को यहां की जनता देख चुकी है और अंतर जान चुकी है।

रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि राजद काल के शासनकाल को बिहार की जनता कभी नहीं भूल सकती है। उन्होंने कहा कि उस दौर में प्रदेश का विकास थम गया था और अपराध की घटनाएं चरम पर थीं। लोग शाम होते ही घर वापस लौट जाते थे।

Leave a Comment

और पढ़ें