सोनी पांडे

आज से शहर में मिलने लगा स्पूतनिक वी वैक्सीनेशन !
शहर के निजी हॉस्पिटल में बिहार के दूसरे और उत्तर बिहार के पहले स्पूतनिक वी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सबसे पहले दरभंगा शहर के जावेद अहमद नामक व्यक्ति को स्पूतनिक वी टीका लगाया गया।
उद्घाटन के अवसर पर बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी हो रही है कि दरभंगा में उत्तर बिहार के पहले स्पूतनिक वी कोरोना टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके पहले कोविशील्ड और कोवैक्सीन का टीकाकरण दरभंगा में चल रहा था। मंत्री ने कहा कि स्पुतनिक वी का टीकाकरण शुरू होने से लोगों को ज्यादा फायदा होगा और जो भी व्यक्ति स्पूतनिक वी टीके का इंतजार कर रहे थे उनके लिए अब वैक्सीन सुलभ हो गई है।




