स्थानीय विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष का पुतला फूंका !

SHARE:

समस्तीपुर से टिंकू कुमार

समस्तीपुर के कल्याणपुर चौक पर भाकपा माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार की अध्यक्षता में एक सभा हुई जिसमें कल्याणपुर के जदयू विधायक सह बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के द्वारा भाकपा माले को गाली देते हुए वायरल ऑडियो के आधार पर विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी का पुतला फूंका गया। पूरे कल्याणपुर को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने,बाढ़ राहत उपलब्ध कराने, पशु चारा उपलब्ध कराने, किसानों को फसल क्षति मुआवजा देने और ऋण वसूली पर रोक लगाकर ऋण माफ करने,महिलाओं का ऋण माफ करने,नामापुर, कलौंजर, सोरमार इत्यादि बाढ़ क्षेत्रों में पुल बनाने एवं सड़क उँचीकरण करने इत्यादि मांगे की गई। महागठबंधन के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रंजीत राम ने बताया कि विधायक द्वारा अमर्यादित भाषा के प्रयोग पर जब तक कारवाई एवं सार्वजनिक माफी नहीं मांगी जाती हैं तब तक सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।विधायक के कृत्य पर आक्रोश व्यक्त किया एवं मौके पर कल्याणपुर विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी का पुतला दहन किया गया।

Join us on:

Leave a Comment