डीएम ने भागलपुर में चल रहे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की दी जानकारी!

SHARE:

धीरज शर्मा भागलपुर

मंगलवार को स्मार्टसिटी प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि अगर स्मार्टसिटी का प्रोजेक्ट पटरी पर चलता रहा तो जल्द ही भागलपुर में राष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पुल और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित जिमखाना होगा , जहां प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकेंगी। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बताया सैंडिस कंपाउंड और जयप्रकाश उद्यान को विकसित किया जाएगा। सैंडिस कंपाउंड में बच्चों के खेलने की व्यवस्था होगी। आपको बता दें कि भागलपुर का सैंडिस कंपाउंड स्मार्ट सिटी में शामिल तो कर लिया गया है, लेकिन काम के नाम पर सिर्फ बैठकें ही हो रही है! यहां ओपेन एयर थियेटर का रेनोवेशन, मल्टीपल एक्टिविटी के लिए स्टेशन क्लब में मल्टीप्लेक्स लौंज बनाया जाएगा । अब देखना यह है कि मोदी के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को निगम प्रशासन कब तक पूरा कर पाती है।

Join us on:

Leave a Comment