सांसद राजेश वर्मा का बड़ा दावा – विधानसभा चुनाव से पहले टूट जाएगा इंडिया गठबंधन!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

बिग ब्रेकिंग:

राजेश वर्मा का बड़ा दावा – विधानसभा चुनाव से पहले टूट जाएगा इंडिया गठबंधन

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि बिहार में इंडिया गठबंधन (महागठबंधन) विधानसभा चुनाव से पहले टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके घटक दल एनडीए में शामिल होंगे, और जो बचेंगे, उनके बीच घमासान मचेगा, जिससे उनका सफाया हो जाएगा। एनडीए 225 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी।

दिल्ली में पार्टी की मजबूती और संगठन विस्तार पर जोर

राजेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली में उनकी पार्टी की मौजूदगी अहम है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने 50,000 से ज्यादा वोट हासिल किए हैं, और आगे संगठन को और मजबूत करने की दिशा में काम जारी रहेगा।

नीतीश कुमार के बेटे के राजनीति में आने पर प्रतिक्रिया

नीतीश कुमार के बेटे के राजनीति में आने की संभावना पर वर्मा ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
“जो युवा सकारात्मक राजनीति के साथ आना चाहते हैं, उनका स्वागत होना चाहिए।”

इंडिया गठबंधन बिखर चुका है

वर्मा ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह बिखर चुका है और इसके कई घटक दल जल्द ही इससे अलग हो जाएंगे।

बिहार लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थियों के समर्थन में

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अभ्यर्थियों के मुद्दे पर भी वर्मा ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि सरकार और लोक सेवा आयोग को अभ्यर्थियों से बातचीत करनी चाहिए ताकि उनके साथ न्याय हो सके।

विधानसभा चुनाव की तैयारी पर बड़ा बयान

उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सभी सीटों पर तैयारी कर रही है, लेकिन एनडीए गठबंधन में जो भी फैसला होगा, उसे स्वीकार किया जाएगा।

बाइट: राजेश वर्मा, सांसद, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)

Slug:

राजेश वर्मा का बड़ा बयान – इंडिया गठबंधन बिखर चुका है

नीतीश कुमार के बेटे के राजनीति में आने का स्वागत

बिहार लोक सेवा आयोग के अभ्यर्थियों को न्याय मिलना चाहिए

Join us on:

Leave a Comment