ज्वेलर्स दुकान से लाखों की चोरी, चोरों ने शटर काटकर दिया घटना को अंजाम!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के हाँसा के बहरा चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास देर रात ज्वेलरी शॉप से चोरों ने तीन लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण दुकान के शटर काटकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया । सूचना पर पहुंची वारिसनगर की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है घटना के संबंध में बताया जाता है कि जब 11:00 ज्वेलर्स दुकानदार प्रमोद कुमार दुकान खोलने पहुंचा तो पाया कि गैस कटर से दुकान की शटर काटा गया पाया । इसके बाद इसकी सूचना दुकानदार ने पुलिस को दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार से चोरी की गई सामानों का विवरण लेकर और जांच में जुट गया । वही दुकानदार प्रमोद कुमार का बताना है कि जब हम दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो पीछे का खिड़की खुला हुआ पाया फिर शटर गैस कटर से कटा हुआ था ।जिससे अंदाजा लगता है कि पहले चोरों ने पीछे के दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया फिर आगे का शटर काटा दुकान में सोना चांदी और बर्तन भी रखे हुए थे दुकानदार बताता है कि 3 महीने पहले दुकान खोली ही गई थी । जो अंशु ज्वेलर्स के नाम से चल रहे थे लेकिन चोरों ने लाखों रुपए के सामान चुराकर फरार हो गया । वहीं सूचना पर पहुंचे पुलिस का बताना है कि हंस चौक स्थित प्रमोद शाह का एक दुकान है या खुद मथुरापुर के रहने वाले हैं उनके दुकान में रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है ।

वाइट : मोहम्मद आजाद खान ,एसआई
वाइट : प्रमोद साह ,दुकानदार

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें