रिपोर्टर – राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड अंतर्गत संतनगर गांव के जाने-माने समाजसेवी एवं बेंगलुरु में कार्यरत व्यवसायी हीरालाल मंडल के पिता स्व. महादेव मंडल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं झंझापुर के सांसद रामप्रीत मंडल ने शनिवार देर शाम संतनगर गांव पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
नेताओं ने स्व. महादेव मंडल के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने गरीब बच्चों की शिक्षा और जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान कर समाज में प्रेरणादायक कार्य किए। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा एवं सांसद रामप्रीत मंडल ने उनके योगदान को सराहते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस मौके पर प्रदेश सचिव वासुदेव कुशवाहा, मटुकलाल मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य धानो देवी, जदयू के वरिष्ठ कार्यकर्ता वसिष्ठ मंडल, उपेंद्र मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।