धीरज शर्मा भागलपुर

उद्योग विभाग की जमीन पर बुडको के द्वारा जलमीनार बनाने का काम चल रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने इसका जमकर विरोध किया और लोगो ने उद्योग विभाग के जीएम को इसकी जानकारी देते हुए कहा की आखिर यहाँ पर जलमीनार क्यों बनाया जा रहा है जबकि ये उद्योग विभाग की ज़मीन है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि इन लोगो ने खुदाई कर मिट्टी बेचने का भी काम किया है।
स्थानीय लोगों में प्यारे अहमद, मो. मोहसिन आलम, मो. रागिब, मौलाना ओवैश, मो. अकबर, मो. औरंगजेब आदि ने बताया कि बीते शुक्रवार को चम्पनागर स्थित अबीर मिश्रा लेन स्थित उद्योग विभाग के रंगाई केंद्र में मिट्टी खुदाई का कार्य शुरू हुआ था। हमलोगों को लगा कि बुनकर केंद्र के निर्माण को लेकर सरकार द्वारा कार्य शुरू करवाया गया है, क्योंकि बीते दिनों उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने यहां पर शीघ्र उद्योग केंद्र बनवाने और यहां के बुनकरों को रोजगार देने की बात कही थी। लेकिन बाद में मालूम चला कि यहाँ पर जलमीनार निर्माण के लिए मिट्टी खुदाई का कार्य हो रहा है। इस संबंध में यहां पर कार्य करवा रहे इंजीनयर से हमलोगों ने विरोध भी जताया था। कार्य शुरू होने के अगले दिन शनिवार को उद्योग विभाग के जीएम रामशरण जी को सूचित किया था। इस बीच में चार दिन कार्य बंद होने के बाद फिर शनिवार से कार्य शुरू होने पर पुनः बात हुई, तो कहा कि इनलोगों को नगर निगम और उद्योग विभाग से पूर्व के वर्षों में ही एनओसी मिल गया है। उस पर से बीते दो दिनों से खुदाई की करीब 20 ट्रेलर मिट्टी भी बेचा गया है।
वही आज जीएम खुद आकर त्वरित कार्य बंद करने को कहा और मिट्टी चोरी होने के बात पर एफआईआर करने की बात कही।
वही बुडको के तरफ से कांट्रेक्टर इंजीनियर हिमांशु मिश्रा ने बताया कि विभाग की तरफ से बात कर आगे का कार्य शुरू किया जाएगा तब तक के लिए कार्य स्थगित रहेगा।




