रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
– बेखौफ अपराधियों के द्वारा चलाई गई गोली से बुजुर्ग हुआ घायल। अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली, लगी दूसरे व्यक्ति को। इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठा टोल में एक बुजुर्ग को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया। मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने 70 वर्षीय बिंदेश्वर यादव के ऊपर तीन राउंड फायरिंग की। जिसमें एक गोली बिंदेश्वर यादव को लगी। गोली लगने के बाद बिंदेश्वर यादव उर्फ बिठो यादव को स्थानीय लोगो के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसके गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल मे ले कर गए। जहां घायल कर आ इलाज जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर रहिका थानाध्यक्ष रविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है। रहिका थानाध्यक्ष रविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया है।
बुधवार दिन के 10:30 बजे के करीब रहिका थाना क्षेत्र के कोठा टोल में एक बुजुर्ग को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार विगत कुछ दिनों से चल रहा आपसी विवाद बुधवार को खुनी रंजीश में तब्दील हो गया। बुधवार को एक पक्ष ने दुसरे पक्ष पर गोली चला दिया, लेकिन गोली किसी अन्य व्यक्ति के टांग में जा लगी। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह तकरीबन 10:30 बजे रहिका कोठा टोल के संजू झा का सुरेश यादव एवं उनके पुत्र गुगल यादव के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई। इसी क्रम में संजू कुमार ने कमर से पिस्टल निकाल कर सुरेश यादव के उपर गोली चला दी। सुरेश यादव ने अपने ऊपर फायरिंग होता देख छलांग लगा दिया। तभी रास्ते पर दुध दुहकर बिंदेश्वर यादव उर्फ बिठो यादव अपने घर को लौट रहे थे। पिस्टल से फायर किए गए तीन राउंड फायरिंग में से एक गोली बिंदेश्वर यादव उर्फ बिठो यादव के पैर में लग गई। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति की पहचान रहिका थाना क्षेत्र के कोठा टोल निवासी 70 वर्षीय बिंदेश्वर यादव उर्फ बिठो यादव के रूप में किया है।
गोली बारी की घटना और गोली की आवाज सुनते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लोग इधर उधर भागने लगे। मौका का फायदा उठा कर हुए संजू कुमार मौके से भागने में सफल रहा। गोली लगने से घायल बिंदेश्वर यादव को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल लाया गया। हालांकि बिंदेश्वर यादव को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन उनके परिजन उन्हे लेकर मधुबनी के क्रिब्स अस्पताल पहुंचे। जहां 70 वर्षीय धायल बिंदेश्वर यादव उर्फ बिठो यादव का ईलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना जमीनी विवाद के कारण घटी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रहिका थानाध्यक्ष रविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस टीम ने जांच के दौरान घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। रहिका थानाध्यक्ष रविंद कुमार ने कहा है कि मामले की जांच जारी है, हम मामले के प्रत्येक पहलुओं को देख रहे हैं। वहीं इस गोलीकांड ने एक बार फिर जिले में बढ रही अपराध की घटना को सही साबित कर दिया है। जिले में बढ रही अपराधिक घटना जहां एक ओर पुलिस प्रशासन को चुनौती दे रही है, वहीं घटना के बाद स्थानीय क्षेत्र सहित जिले भर में रह-रह कर हो रही गोलीबारी की घटना से लोग भयभीत हैं।
बाइट– स्थानीय नागरिक