बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ का 21 सूत्री मांगों के समर्थन में कामकाज ठप कर  धरना प्रदर्शन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- बिकास कुमार!

बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर सहरसा स्टेडियम के सामने 700 जवानों ने 21 सूत्री मांगों के समर्थन में कामकाज ठप कर किया धरना प्रदर्शन।

बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर सहरसा स्टेडियम के सामने 700 जवानों ने 21 सूत्री मांगों के समर्थन में कामकाज ठप कर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। यह धरना प्रदर्शन तीन दिवसीय है जिसका आज से विधिवत रूप से आगाज हो चुका है।धरना पर बैठे गृहरक्षकों का कहना है की सरकार हमें समान काम के बदले समान वेतन नहीं देती है और ना ही हमें कोई बेहतर सुविधा दिया जाता है। जिस वजह से हमें ड्यूटी में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है बावजूद इसके सरकार हम लोगों के प्रति अनदेखी करती है।यही वजह है कि आज से हम लोग 21 सूत्री मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें