गणतंत्र दिवस परेड 2025 में शामिल होने बिहार के 168 विशेष अतिथि दिल्ली रवाना!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

प्रेस इंफार्मेशन ब्यूरो(PIB)
(सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय)
भारत सरकार, पटना


पटना – 24.01.2025

गणतंत्र दिवस परेड 2025 में शामिल होने बिहार के 168 विशेष अतिथि दिल्ली रवाना
गणतंत्रदिवसपरेड 2025 में 10,000 विशेष अतिथियों को किया गया आमंत्रित।

राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 26 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस परेड को देखने के लिए लगभग 10,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। जिस में बिहार से 168 विशेष अतिथि भी शामिल होंगे, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया है या सरकार की विभिन्न योजनाओं का सर्वोत्तम उपयोग किया है।
उल्‍लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस 2025 के परेड का गवाह बनने को विविध पृष्ठभूमि वाले भारत के उन स्‍वर्णिम निर्माताओं को आमंत्रित किया गया है जिन्‍होंने सरकार की योजनाओं का सर्वोत्तम उपयोग करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
जिन सरपंचों के गांवों ने चुनिंदा सरकारी पहलों में लक्ष्य हासिल किए हैं, उन्हें आमंत्रित किया गया है। इस संदर्भ में उल्‍लेखनीय है कि प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने पंचायतों के बीच एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की घोषणा की थी। जिन पंचायतों ने कम से कम छह प्रमुख योजनाओं में लक्ष्य हासिल किए हैं, उन्हें विशेष अतिथि के रूप में चुना गया।
बिहार राज्य के NSS स्वयंसेवकों का एक दल दिल्ली के लिए रवाना होते हुए अपने खुसी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक गौरव का क्षण, जो 2025 गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्यपथ, दिल्ली में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे हैं!

वहीं पद्मश्री से सम्मानित बिहार के टिकुली कला के प्रसिद्ध कलाकार श्री अशोक कुमार विश्वास को 76वें गणतंत्र दिवस पर विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया ।

पटना की श्रीमती शिवानी देवी बिहार के उन 168 विशेष अतिथियों में से एक हैं, जिन्हें 2025 गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में Rural Development के श्रेणी में आमंत्रित किया गया है। वे इसको लेकर बहुत उत्साहित हैं। और उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री के साथ साथ सरकार का प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और खुशी जाहीर की।

गणतंत्र दिवस समारोह के अलावा विशेष अतिथि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, प्रधानमंत्री संग्रहालय और दिल्ली के अन्य प्रमुख स्थानों का भी दौरा करेंगे। उन्हें संबंधित मंत्रियों से बातचीत करने का भी अवसर मिलेगा।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें