:- रवि शंकर अमित!
-ट्रेन से शराब की तस्करी के बाद अब गांजा की तस्करी भी खूब हो रही है।हाथीदह रेल पुलिस ने एक तस्कर को दबोच कर इसका पर्दाफाश किया है।रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया की हमलोग स्टेशन पर गश्त कर रहे थे, तभी साउथ बिहार ट्रेन से एक व्यक्ति ट्रॉली और पिट्ठू बैग लेकर उतरा और प्लेटफार्म नंबर दो से फूट ओवर ब्रिज होकर एक नंबर पर आया, उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी, पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तभी वो बैग छोड़कर भागने लगा, पुलिस ने उसे खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई, बैग भी जब्त कर लिया गया, ज़ब उसे खोलने बोला गया तो उसने पहले आनाकानी की परंतु डांट फटकार के बाद बैग खोला तो उसमें 20 किलोग्राम से अधिक गाँजा बरामद हुआ जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 5 लाख से आसपास है, उसने बताया की वो बेतिया का निवासी है और टाटानगर से गाँजा लेकर आ रहा था,थानाध्यक्ष ने बताया की इस बारे में विस्तृत जानकारी रेल एसपी ए एस ठाकुर प्रेस कॉन्फ्रेंस में देंगे!




