रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय
-आरा में आज पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में आरा पहुंचे हैं।तेजस्वी यादव ने आर के परिषदन में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। जिसमें तेजस्वी यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है ।तेजस्वी यादव ने कहा कि गरीबों के लिए जो आरक्षण हम लोगों ने लागू किया था उसकी सरकार ने कोर्ट से खारिज कर दिया यह सरासर गलत हुआ। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपने पुराने संबंधों पर भी टिप्पणी किया और कहा कि अब चुनाव होना है आने-जाने का कहां सवाल होता है ।जनता चुनाव करेगी और अपने पार्टी को चुनेगी। तेजस्वी यादव ने जीविका दीदियों पर अपनी टिप्पणी देते हुए कहा कि जिन जीविका दीदियों को सुबह से लेकर शाम तक सरकार खाटा रही है और उचित पैसा नहीं दे रही है, अगर हमारी सरकार आती है तो हम लोग इस बारे में विचार करेंगे कि उन्हें उचित पैसा दिया जाए ।तेजस्वी यादव ने बी पी एस सी पेपर लीक मामले पर भी निशाना साधा और कहा कि छात्र-छात्रा है तैयारी करते हैं और पेपर लीक हो जाता है तो उनका जीवन खराब हो जा रहा है इस पर हम लोगों ने सरकार को घेरा है और उचित न्याय की मांग की है। साथ ही साथ उन्होंने प्रशांत किशोर मामले पर साफ तौर पर करनी काटते हुए कहा की जनता जिसको चुन ले विकल्प जनता चुनती है। इसमें हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे ।तेजस्वी प्रसाद यादव आज आरा में कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं और प्रेस वार्ता के बाद वह कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन करने के लिए प्रस्थान कर गए हैं।
बाइट/-तेजस्वी प्रसाद यादव(पूर्व उप मुख्यमंत्री व राजद नेता)




