वैशाली- जिले के टॉप 20 में शामिल कुख्यात बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!

हाजीपुर : जिले के टॉप 20 बदमाशों की सूची में शामिल 25 हजार का इनामी कुख्यात वांछित बदमाश को डीआईयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के हरौली भट्ठी के निकट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश सदर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी स्वर्गीय वासु राम के पुत्र सुनील कुमार लूट डकैती दो कांड में वांछित है। गिरफ्तार बदमाश से गहण पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।‌उक्त जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यालय उपाधीक्षक अबू जफर इमाम ने दी। उन्होंने कहा कि कुख्यात बदमाश की गिरफ्तारी के लिए टीम गठन किया गया था। टीम ने इसकी गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश में भी छापेमारी की थी। उन्होंने कहा वैशाली पुलिस के द्वारा जिले के कुख्यात, वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वैशाली जिला के कुख्यात बदमाशों में शामिल, लूट, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के कांडों में वांछित सुनिल कुमार की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की कुख्यात बदमाश सुनिल कुमार घटारो के तरफ से आ रहा है। जिसे गठित टीम के द्वारा बुधवार को सदर थाना क्षेत्र के हरौली भट्ठी के आगे कचहरी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि वह वैशाली पुलिस के टॉप-20 की सूची में शामिल है जिसपर वैशाली पुलिस द्वारा 25 हजार का ईनाम घोषित है। गिरफ्तार बदमाश सदर थाना के कांड संख्या 802/23 एवं 806/23 में वांछित है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीआईयू के चन्दन कुमार, एस आई हर्षवर्धन राज मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment