निभाष मोदी, भागलपुर

नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र के नवगछिया थाना अंतर्गत तेतरी दोनिया टोला निवासी कैलाश सिंह के 20वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार का शव विक्रमशिला पहुंच पथ के बंजारा होटल के पीछे बगीचे में बनें छोटे तालाब के किनारे तैरता हुआ मिला ।
बताते चलें कि गोविंद कुमार दो सितंबर से ही शाम से अपने घर से गायब था गोविंद कुमार कश्यप एक पोखर में मृत अवस्था में मिला मृत्यु गोविंद कुमार के पिता कैलाश कुमार का रो रो कर बुरा हाल है गोविंद कुमार की अभी शादी भी नहीं हुई थी| शानिवार को जब भैंस चराते हुए एक व्यक्ति ने देखा तब पूरे गांव में हल्ला किया तो पता चला कि यह तेतरी का रहने वाला गोविंद कुमार का शव है। परिजन का रो रो कर बुरा हाल है समाज वाले इस हादसे से काफी डरे वह सहमे हुए हैं परिवार वालों ने इसके गायब होने के बाद पुलिस में भी रिपोर्ट कर दी थी।
शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना नवगछिया पुलिस को दी, सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और जांच में जुट गई है । मौके पर मौजूद ग्रामीण व परिवार वालों ने यह भी बताया कि युवक मानसिक रूप से विछिप्त था । पुलिस मामले की सीनाकत्थ कर रही हैं ।




