अरविंद कुमार

पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण पूर्वी चंपारण जिला में बाढ़ ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है।बाढ़ से हर साल तबाह होने वाले बंजरिया प्रखंड में चौथी बार बाढ़ ने कहर बरपाना शुरु कर दिया है।प्रखंड क्षेत्र के जटवा-फुलवार मुख्य मार्ग के बुढ़वा नाली पुल का संपर्क पथ लगभग सौ फीट में बाढ़ का पानी बहा ले गया।आवागमन जारी रखने के लिए स्थानीय लोगों ने दो-दो बार चचरी पुल भी क्षतिग्रस्त सड़क पर बनाया।लेकिन पानी के तेज बहाव में वह टिक नहीं पाया और चचरी पुल भी बह गया।
चैलाहां से जटवा होते हुए फुलवार तक जाने वाली मुख्य सड़क पर हीं बुढ़वा नासी पुल है।इस सड़क प्रखंड कार्यालय के पास से हीं लगभग 5 किलोमीटर तक पानी में डूबा हुआ है।बुढ़वा नासी पुल टूटने से इस क्षेत्र के कई दर्जन गांव का सम्पर्क प्रखंड और अनुमंडल मुख्यालय से टूट गया है।लेकिन अधिकारियों ने पुल के क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड का मरम्मत कर तत्काल आवागमन बहाल करने का कोई प्रयास शुरु नहीं किया है।जिसकारण क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है।
वहीं अधिकारियों के उदासीन रवैया को देख स्थानीय ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड पर चचरी पुल बनाकर आवागमन जारी रखने का प्रयास शुरु किया है।लेकिन बाढ़ का पानी चचरी पुल को दो बार बहा ले गई।