बाढ़- बदमाशों ने मेडिकल शॉप में लगाई आग, सबकुछ राख, लाखों का नुकसान!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– बाघा टिल्हा बाजार में मेडिकल दुकान में अज्ञात बदमाशों ने लगाई आग,दुकान जलकर हुआ खाक, बाढ़ के बेलछी थाना की घटना!-बेलछी थाना क्षेत्र के बाघा टिल्हा बाजार में बीती देर रात्रि अज्ञात बदमाशों ने एक मेडिकल दुकान में आग लगा दिया। इस अगलगी में दुकान में रखे दवाई, फ्रीज,एक मोटरसाइकिल व अन्य दस्तावेज जलकर खाक हो गए। घटना की जानकारी गस्त कर रही पुलिस ने मेडिकल दुकानदार को दिया और दमकल को बुलाया जहां उक्त स्थल पर पहुंचे दमकल की गाड़ी ने आग बुझाने में लग गए। मौके पर दुकानदार और स्थानीय लोग भी पहुंचे और आग को बुझाने में लग गए। आग इतना भयावह था कि दुकान में सामान धूं-धूं कर जल रहा था। किसी तरह लोगों ने मिलकर आग को बुझाया तब तक दुकान का सामान जल चुका था।
पीड़ित दुकानदार अमरेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों ने दुकान में आग लगाया है और इस घटना में लाखों की सामान जली है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा भी जलकर खाक हो गया। इस घटना की जानकारी बेलछी थाना की पुलिस को मिला जहां स्थल पर पहुंचकर बेलछी पुलिस ने जांच किए। समय रहते आग को बुझाया गया नहीं तो आस पास के दुकान भी आग की आगोश में समा जाते।
बेलछी थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दुकान में शॉर्ट सर्किट हुई है या किसी अज्ञात अपराधियों के द्वारा आगजनी की गई है इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। दुकानदार ने बताया है कि लगभग 4 लाख की क्षति हुई है और दुकान में रखें कई कागजात और एक पल्सर मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

बाइट – पीड़ित दुकानदार

Join us on:

Leave a Comment