संवाददाता :- विकास कुमार
महिषी थाना क्षेत्र के कोठिया आरापट्टी जाने वाली मुख्य सड़क किनारे मिला एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव।
– सहरसा जिले के महिषी थाना क्षेत्र के कोठिया आरापट्टी जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गयी। वही मृतक का शिनाख्त होते ही परिजन ने हत्या की आशका जताया हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी हैं। मृतक की पहचान महिषी थाना क्षेत्र के कोठिया वार्ड 1 निवासी गुरुदेव यादव के 20 वर्षीय पुत्र रणवीर कुमार यादव के रूप में हुई है। मृतक की 4 महीने पहले ही सलखुआ थाना क्षेत्र एक युवती के साथ शादी हुई थी। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के चाचा हरदेव यादव ने बताया कि घर से अचानक देर रात उसके मोबाईल पर किसी का फोन आया और फिर वो बाहर निकल गया। लेकिन सोमवार को कोठिया आरापट्टी मुख्य सड़क के किनारे लावारिस अवस्था में अज्ञात शव मिलने की सुचना मिली। जिसके बाद गांव के ग्रामीणों द्वारा उसकी पहचान होने पर उसको मोटरसाइकल पर लाद कर घर गांव लोगो द्वारा लाया गया। जिस मौत की जानकारी परिजन ने फोन कर महिषी थाने की पुलिस को दी। महिषी थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार दल बल के साथ मृतक के घर पहुंचे। जंहा परिजनों ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात कॉल पर वो घर से बाहर गया था। परिजन ने रणवीर की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताया हैं और पुलिस अधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। महिषी थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने रणवीर के मोबाइल को जप्त कर लिया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
BYTE :- मृतक के चाचा हरदेव यादव।




