रिपोर्ट- अरविंद कुमार
BPSC प्रोटेस्ट आइसा के छात्रो ने जमकर विरोध और नितीश मुर्दा बाद के नारे लगाए!
समाहरणालय मे CM नितीश का समीक्षा बैठक चाल रहा है वही समस्तीपुर के स्थानीय मिडिया को प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया गया और मुख्य द्वारा पर आइसा के छात्रों का जोड़दार प्रदर्शन चाल रहा था और छात्र सड़क पर ही लेट गए काफ़ी मसाक्कत के बाद बलपूर्वक सभी छात्रों को वज्र वाहन मे ठूस दिया गया सभी को गिरफ्तार कर ले गई!
तो वही स्थानीय मिडिया मुख्य द्वार पर ही इन्तेजार मे खड़ी रही लेकिन उसे पास निर्गत करने के बाद भी प्रवेश द्वार पर रोक दिया गया!
समस्तीपुर में दो रेल गुमतियों पर होगा आरओबी निर्माण,
मुख्यमंत्री ने 900 करोड़ की लागत से बनने वाले विभिन्न योजनाओं का किया उदघाटन एवं शिलान्यास किया!
समस्तीपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने प्रगति यात्रा के दौरान समस्तीपुर में साढ़े 9 सौ करोड़ के लागत से जहां 51 योजनाओं का अलग उदघाटन किया वहीं 148 योजनाओं का आधारशिला रखा। आधारशिला रखे गये योजनाओं में समस्तीपुर परिलक्षित समस्तीपुर – दरभंगा पथ पर अवस्थित मुक्तापुर रेलवे गुमती तथा शहर समस्तीपुर – मुजफ्फरपुर रेल खंड पर अवस्थित 53 नंबर गुमटी पर आरओबी का निर्माण शामिल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने नीयत समय पर कल्याणपुर प्रखंड के वासुदेवपुर में बने हेलीपेड पर उतरे थे, जहां से सीधे शेखोपुर पहुंचे। शेखोपुर पंचायत में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। शेखोपुर में लगाए गये दर्जनों विकास से संबंधित स्टालों का निरीक्षण किया उसके उपरांत वही शिव मंदिर तालाब के जीर्णोधार का निरीक्षण के उपरांत मत्स्य (मछली) पालन के लिए जीड़ा एवं हंस को तालाब में छोड़ा। वही सोलर स्ट्रीट लाइट का निरीक्षण किया। 15 शैया वाले हेल्थ एंड वेलनेस का शिलान्यास किया तथा पौधा रोपण की। जीविका दीदियों / तालीमी मार्कजो ) टोला सेवकों से वार्ता की वहीं हर घर जल योजना तथा आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। वे मगरदही घाट पहुंचकर बूढ़ी गंडक पर अवस्थित वर्तमान पुल के समानांतर नव प्रस्तावित पुल के स्थल को देखा तथा इस संदर्भ में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री कल्याणपुर प्रखंड के मुक्तापुर स्थित मोईन का सौंदर्य करण एवं जीर्णोधार कार्य का निरीक्षण किया। उसके उपरांत मुक्तपुर रेलवे गुमटी पर बनाये जाने वाले आरओबी का आधारशिला रखा। वे अपने प्रगति यात्रा के क्रम में उजियारपुर प्रखंड स्थित रायपुर गांव में सै शैया वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय कल्याण छात्रावास तथा वही डिस्ट्रिक्ट एमरजेंसी रिस्पॉन्स फैसिलिटी – ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया। वे इस यात्रा के क्रम में समस्तीपुर समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आयोजित विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्य में तेजी लावें, ताकि इस वित्तीय वर्ष में लंबित योजनाओं को पूरा किया जाय!




