रिपोर्ट- ऋषभ कुमार
वैशाली। महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर 14 के पास पटना की तरफ जा रहे एक यात्री बस में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। शॉट सर्किट के कारण जैसे ही बस से धुवां निकलना शुरू हुआ वैसे चालक ने तुरंत बस को रोक दिया। इसके बाद सभी यात्री कूदकर जान बचाए। और देखते ही देखते बस धू धूकर जल गया। घटना के बाद भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। महात्मा गांधी सेतु पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही तुरंत गंगा ब्रिज थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके से पहुंचकर आग पर काबू पाया।
महात्मा गांधी सेतु पर दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई। और लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि आग लगने के बाद सभी यात्री बाल बाल बच गए हैं किसी प्रकार की बड़ी हताहत होने की सूचना नहीं है। गंगा ब्रिज पुलिस ने जले हुए बस को जप्त कर थाने ले जाने की प्रक्रिया में जुटी हुई है।
इस संबंध में सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि महात्मा गांधी सेतु पाया नंबर 14 के पास पटना के तरफ जा रहे यात्री बस में अचानक आग लग गई थी। इसके बाद महात्मा गांधी सेतु पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को परेशानी हो रही थी जिसको देखते हुए मौके से पहुंचकर आग बुझाने की प्रयास की जा रही है और जाम में फंसे वाहनों को निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित है।




