संवाददाता :- विकास कुमार
_ खबर सहरसा से है जहां बिहरा हाई स्कूल के समीप सड़क किनारे से पुलिस ने 27 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है।रितेश कुमार शाह के रूप मे मृतक की हुई पहचान हुई है जो दौरमा गांव वार्ड न0-9 का रहने वाला था।पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्यवाही मे जुट गई है।घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की माने तो मृतक हाई स्कूल बिहरा मे पेंट का काम करता था।शुक्रवार के दिन काम पर जाने के लिए बाइक लेकर घर से निकला था जो देर शाम तक घर नहीं लौटा जिसके बाढ़ परिजन के द्वारा फॉर्चून शुरू कर दी गई लेकिन रात अधिक हो जाने के कारण परिजनों को खाली हाथी घर लौटना पड़ा।वही शनिवार के सुबह मे पुलिस बिहरा हाई स्कूल के समीप सड़क किनारे से एक युवक का शव बरामद किया और मृतक का बाइक भी गड्ढे में पड़ा हुआ मिला।पुलिस ने बरामद शव की पहचान फुलेन्द्र शाह के 27 वर्षीय पुत्र रितेश शाह के रूप मे की गई बिहरा थाना क्षेत्र के दौरमा गांव वार्ड न0-9 का रहने वाला था। फिलहाल इस पूरे मामले के छानबीन में पुलिस जुट गई है।
BYTE :- बिहरा गांव के मुखिया भवेश पासवान।




