दो पक्ष में ताबड़तोड़ फायरिंग से थरर्या बख्तियारपुर, पुलिस ने घटनास्थल से 15 खोखे किये जब्त, 3 हिरासत में!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

– ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया बख्तियारपुर

-बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत बख्तियारपुर थाना के नजदीक वार्ड नंबर 4 में पुरानी विवाद को लेकर दो पक्षों में दर्जनों राउंड फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए sdpo 1अभिषेक सिंह ने बताया कि दो पक्षों की पुरानी विवाद में फायरिंग की घटना हुई है जिसमें एक पक्ष ने थाने में।लिखित आवेदन दिया है जिस पर मामला दर्ज किया गया है।फायरिंग की घटना की सूचना पर एसडीपीओ अल बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए।बताया जा रहा है कि पुलिस ने 15से अधिक खोखा बरामद किया है और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment