मुख्यमंत्री का संभावित लौकहा दौरे को देखते हुए सर्वदलीय बैठक आयोजित!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के लौकहा कोसी प्रोजेक्ट आई बी में विभिन्न दलों के नेताओं के उपस्थिती बैठक आयोजित कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा 12 जनवरी 2025 को मधुबनी के आयोजित कार्यक्रम के दौरान दुर्गीपट्टी सहित कई अन्य जगह आयोजित कार्यक्रम होना है। इस दौरान मुख्यमंत्री को लौकही भी आने की संभावना है। जहां लौकहा विधानसभा के पूर्व विधायक सह बिहार सरकार के मंत्री -हरि प्रसाद साह के प्रतिमा अनावरण को लेकर काफी चर्चा है। संभावना है की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां आएंगे और प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जिसे देखते हुए क्षेत्र के सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक आयोजित किया गया। बैठक में लौकहा विधानसभा के पूर्व विधायक सतीश कुमार साह, भाजपा जिला संयोजक सहदेव साह, कम्यूनिस्ट नेता सत्य नारायण यादव, जिला परिषद सदस्य विनोद कुमार साह, जिला परिषद सदस्य राम लखन यादव, रा जा द पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सूर्य नारायण यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष चंद नारायण यादव, कांग्रेस के जिला सचिव शिव नारायण मंडल, भाजपा नेता सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, जन सुराज के नेता पूर्व विधायक प्रत्यासी मनोज कुमार बिहारी, राजद जिला उपाध्यक्ष गुलाब कांत यादव सहित दर्जनों लोग तमाम ने भाग लिया और कार्यक्रम के सफलता को लेकर विचार विमर्श किया।

Join us on:

Leave a Comment