लखीसराय-किऊल स्टेशन के चीफ सिग्नल इंजीनियर के बेटे की रेलवे ट्रैक पर शव!

SHARE:


रिपोर्ट:-संतोष कुमार पाण्डेय!


– लखीसराय| बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है जहां रेल कर्मी के 16 वर्षीय बेटे की रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है। घटना किउल – मोकामा रेलखंड के लखीसराय स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास की है। मृतक की पहचान किऊल स्टेशन के चीफ सिग्नल इंजीनियर विजय कुमार के 16 वर्षीय बेटे अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। अभिषेक लखीसराय डीएवी स्कूल में दसवीं का छात्र है। मृतक के पिता विजय कुमार ने बताया उनके बेटे अभिषेक का आज एक्जाम था। सुबह में जब घर में खोजबीन किया गया तो कोई अता-पता नहीं चल सका। इस बीच अनहोनी की आशंका से सहमे परिजनों ने अपने सहकर्मियों को इसकी सूचना दी। इधर रेल पुलिस को रेलवे ट्रैक पर अज्ञात बच्चे के शव मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर शव की पहचान में जुटी। जब रेल कर्मियों को इसकी सूचना मिली तो शव की पहचान किऊल स्टेशन के चीफ सिग्नल इंजीनियर विजय कुमार के बेटे अभिषेक के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। इधर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

बाइट- बलवीर कुमार, जीआरपी, किऊल रेल थाना।
बाइट- विजय कुमार,मृतक के पिता,चीफ सिग्नल इंजीनियर, किऊल,रेल।

Join us on:

Leave a Comment