मधुबनी- मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी में जुटी प्रशासन,अधिकारीयों ने किया स्थल निरिक्षण!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर एस डी पी ओ ने किया सुक्की घाट टोले का निरीक्षण

मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड क्षेत्र स्थित सुक्की घाट टोले का 12 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारी जोर सोर से चल रही है। प्रशासनिक तैयारी को लेकर सदर ऐसे डी ओ अश्रि्वनी कुमार, एस डी पी ओ सदर राजीव कुमार ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर हेली पैड सहित सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कार्यक्रम स्थल ड्यूटी को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पदाधिकारी को अपने अपने निर्धारित जगहों पर अपने कमान संभाना है। प्रखंड विकास पदाधिकारी लवली कुमारी ने कहा कि प्रखंड कर्मी कोभी मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर ड्यूटी में लगाया गया है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर 9 से 12 जनवरी तक सभी कर्मी अपने तय जवाबदेही के हिसाब से तैनात रहेंगे। मौके पर डीसीएलआर देवेन्द्र ठाकुर, पुलिस इंस्पेक्टर अभय कुमार, बाबूबरही बी डी यो, कलुआही सी ओ, थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह सहित अन्य कई पदाधिकारी भी मौजूद थें।

Join us on:

Leave a Comment