लालू जी मुंगेरी लाल के सपने देख रहे हैँ, एनडीए पुरी तरह एकजुट- चिराग पासवान

SHARE:

रिपोर्ट-  अमित कुमार!

पटना एयरपोर्ट पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव और बीपीएससी छात्रों के आंदोलन पर महत्वपूर्ण बयान दिए।

एनडीए की एकजुटता पर विश्वास

चिराग पासवान ने विपक्षी दलों द्वारा एनडीए में टूट की अटकलों को खारिज करते हुए कहा, “जो लोग यह मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं कि एनडीए में किसी प्रकार की टूट हो, यह नहीं होने वाला है।” उन्होंने दावा किया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सभी घटक दल मिलकर 225 से अधिक सीटें जीतकर मजबूत सरकार बनाएंगे।

बीपीएससी छात्रों के आंदोलन पर प्रतिक्रिया

बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए चिराग पासवान ने कहा, “छात्रों की बातों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।” उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की और छात्रों के साथ संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।

चिराग पासवान के इन बयानों से स्पष्ट है कि वे एनडीए की एकजुटता को लेकर आश्वस्त हैं और छात्रों के मुद्दों पर सरकार से संवेदनशीलता की अपेक्षा रखते हैं।

Join us on:

Leave a Comment