रिपोर्ट- अमित कुमार
पटना
– पटना तख़्त श्री हरमन्दिर जी पटना साहेब गुरुद्वारा मे गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा पहुंचे पटना सिटी के गुरु घर
358 वां प्रकाश पर्व के मौके पर आज दशमेश गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की जयंती मनाई जा रही है. इसमें शामिल होने के लिए देश-विदेश के सिख श्रद्धालू पहुचे हुए हैं. इस अवसर पर आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे जहां उन्होंने गुरु घर में मत्था टेका और गुरु का आशीर्वाद लिया उसके बाद दीवान हॉल पहुंचे और शीश झुकाकर वहां भी उन्होंने आशीर्वाद लिया,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा समेत बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी समेत कई गन्यमान लोग और अधिकारी भी मौजूद थे.




