रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले से लगने वाली इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत वाह्य सीमा चौकी जानकीनगर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव जोंकी में गोविंद सिंह भण्डारी, कमांडेंट 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल जयनगर के निर्देशानुसार डॉक्टर सुनेहा सिंह (चिकित्सा पदाधिकारी) की मौजूदगी में निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान 48 वीं वाहिनी के चिकित्सा कर्मियों द्वारा जोंकी गांव एवं उसके आस-पास के गांवों के लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यकतानुसार दवाइयों का वितरण किया एवं सीमावर्ती लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गयी।
चिकित्सा शिविर में कुल 93 स्थानीय लोगो ने भाग लेकर लाभान्वित हुए, जिसमे पुरुष – 35, महिलाये – 41 एवं बच्चे- 17 लाभान्वित हुए। डाक्टर सुनेहा सिंह (चिकित्सा पदाधिकारी) 48 वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगो को खान पान पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया तथा समय समय पर शारीरिक जांच करवाते रहने का भी सुझाव दिया ।
सशस्त्र सीमा बल अनवरत रूप से जन सरोकार के तथा आम जनता के हित के लिए सदैव प्रयत्नशील रही है और मानव सहित पशु चिकित्सा के लिए समय समय पर चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाता रहा है। जो आगे भी जारी रहेगा।




