स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे रिटायर कर्मी से एक लाख छह हजार की लूट!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे रिटायर कर्मी से एक लाख छह हजार की लूट, बाइक सवार दो युवक ने टेंपो से जा रहे रिटायर कर्मी से हैंड बैग छीनकर हुआ फरार

एनएच 27 पर हैंडबैग फेकने की मिली सूचना, बैंक एवं सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है पुलिस

ऐंकर– मधुबनी जिले के झंझारपुर शहर अन्तर्गत लंगड़ा चौक स्थित स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे एक रिटायर्ड कर्मी से एक लाख छह हजार की लूट की वारदात को अंजाम दे कर अपराधी भाग निकला। लखनौर थाना क्षेत्र के नंदे नगर तमुरिया गांव के पीड़ित रामनारायण प्रसाद के मुताबिक बाइक सवार दो युवक ने दिन के 12:00 बजे घटना को अंजाम दिया है। बाइक पर सवार दो युवक ने टेंपो से जा रहे हैं रिटायर कर्मी से हैंड बैग छीना और फरार हो गया। घटना के बाद एनएच 27 पर हैंडबैग फेकने की सूचना मिली है। घटना के बाद पुलिस, बैंक एवं सड़क के करीब लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

पीड़ित रामनारायण प्रसाद ने बताया कि बाइक पर सवार दो अपराधियों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, घटना दिन के 12:00 की है। लखनौर थाना क्षेत्र के नंदे नगर तमुरिया गांव के पीड़ित रामनारायण प्रसाद ने कहा कि वह दरभंगा में सिंचाई विभाग में लिपिक का काम करते थे। 2014 में ही वह अवकाश प्राप्त हो गए। उन्होंने कहा कि सुबह में घर से निकलकर झंझारपुर आरएस में इनकम टैक्स संबंधी मामले को निपटाने के लिए वह पहुंचे थे। वहां का काम निपटाकर लंगड़ा चौक स्थित स्टेट बैंक पर पहुंचे और चेक से एक लाख का भुगतान कराया। जहां बैंक कर्मी द्वारा 500 के दो बंडल उन्हें मिला, जो हैंडबैग में रखे थे। साथ ही उस बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक, सहित ₹ 6000 रुपए और अन्य कागजात पहले से मौजूद था। बैंक से पैसा निकासी कर वे टेंपो पकड़कर अपने गांव की ओर निकले।

अनुमंडल के करीब विद्यापति टावर के समीप पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक उनका बैग छीनने का काफी प्रयास किया और बैग छीन लिया। जब तक वे हल्ला करते तब तक दोनों लूटेरा बैग छीनकर भाग चुका था। उन्होंने कहा कि वे स्टेशन की ओर जा रहे थे, तो झंझारपुर आरएस का 112 वाहन मिला, जिसे उन्होंने सूचना दी। जानकारी देने पर आवेदन झंझारपुर थाना में देने को कहा और झंझारपुर आरएस एवं झंझारपुर थाना के द्वारा बैंक में जाकर सीसीटीवी एवं रोड पर लगे सीसीटीवी को भी खंगाला गया।

पुलिस के द्वारा सूचना मिली है कि उनका हैंडबैग एनएच 27 पर फेंका हुआ मिला है। उनका हैंडबैग मनीगाछी थाना के पुलिस के पास रखा हुआ है। घटनास्थल पर मौजूद झंझारपुर आरएस के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार एवं झंझारपुर नगर थाना के सहायक थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि पुलिस पूरी तरह चौकसी बरत रही है। पुलिस मामले को हर एंगल से देख रही है और पुलिस छानबीन में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment