रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय!
आरा। टाउन थाना पुलिस ने मैगजीन व गोली के साथ पूर्व के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी आनंद नगर मोहल्ले से की। उसके पास से एक मैगजीन दो जिंदा कारतूस एवं दो मोबाइल भी बरामद किया है। गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ला निवासी मंटू कर उर्फ मंटू समीर है। इसकी जानकारी एसपी श्री राज ने प्रेस रिलीज जारी कर दी। जारी प्रेस रिलीज में उनके द्वारा बताया गया की गुप्त सूचना के आधार पर डीआईयू टीम एवं नगर थाना पुलिस बाल के साथ आनंद नगर मोहल्ले में गई थी। तभी पुलिस को देख हिस्ट्रीशीटर भागने लगा। लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके बाद जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस एवं दो मोबाइल बरामद किया। बता दे कि गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर पर हत्या,रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित नवादा एवं टाउन थाना में करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं।




