रिपोर्ट- अमित कुमार!
आरजेडी सांसद मीसा भारती ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर जोरदार हमला बोला है उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के पिता में दम नहीं था इसी कारण राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सम्राट चौधरी को राजनीति में स्थापित किया मीसा भारती नेकहा कि इस बात की चर्चा बेकार है कि तेजस्वी यादव को लालू प्रसाद यादव स्थापित करना चाहते हैं तेजस्वी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो दो बार डिप्टी सीएम बनाया और उन्हें स्थापित किया और अगर लालू प्रसाद यादव अपने पुत्र को स्थापित करना चाहते हैं तो उसमें गलत क्या है मीसा भारती ने यह भी कहा लालू प्रसाद और नीतीश कुमार दोनों दोस्त हैं इसलिए दोनों ही सारे इशारे में क्या कहते हैं इससे लोगों को मतलब नहीं रखना चाहिए उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार को किसी प्रकार का कोई ऑफर नहीं दिया बल्कि दोनों दोस्त है इसलिए एक दूसरे के बारे में अपने अंदाज में बोलते रहते हैं मीसा भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव तो लड़ना चाहती है लेकिन नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहती है
बाइट मीसा भारती राजद सांसद




