ट्रक और बाइक की सीधी टक्कर में स्वास्थ्य कर्मी की दर्दनाक मौत!

SHARE:

अरविंद कुमार

मोतिहारी। पुर्वी चम्पारण के मधुबन थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर चौक एनएच 104 पर मंगलवार की सुबह ट्रक और मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में स्वास्थ्य कर्मी 55 वर्षीय मनोज ठाकुर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई ।बता दें कि मृतक फेनहारा थाना क्षेत्र के फुलवरिया ग्राम निवासी रामचरण ठाकुर के पुत्र मनोज ठाकुर फेनहारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे ।वह पूर्व में रुपौलीया पंचायत के मुखिया के रूप में भी कार्य किया था। मंगलवार को वे मेगा वैक्सीनेशन में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से मुजफ्फरपुर से फेनहारा जा रहे थे।इसी बीच शिवहर जिला के पिपराढी से लौट रही ट्रक से मोटरसाइकिल की हुई सीधी टक्कर में उनकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई ।ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह मोटरसाइकिल को करीब 100 मीटर तक घसीट दिया ।घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने चालक एवं खलासी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Join us on:

Leave a Comment